सीबीएसई 10वीं में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, सम्मान समारोह आयोजित

89

– जिले में तीसरे स्थान पर रही अर्निका सिंगला,  मेधावी छात्रों का माला पहनाकर अभिनंदन, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
हनुमानगढ़।
 सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में आज उड़ान करियर इंस्टीट्यूट में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मेधावी छात्रों का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया और उनकी सफलता पर खुशी व्यक्त की गई।
इस वर्ष संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जिले में तीसरे स्थान पर रही अर्निका सिंगला पुत्री जितेन्द्र सिंगला ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि टिया बंसल ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में चौथा हासिल किया। शुभम सेतिया और धानी ढाका ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। अगम सिंह ने 92.2 प्रतिशत और तिशा पारीक ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
अन्य विद्यार्थियों में भावी और प्रत्य्या गोयल ने 91 प्रतिशत, तंजिल और सनातन भादू ने 90.8 प्रतिशत तथा राघव ने 90.4 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की। इन सभी विद्यार्थियों की उपलब्धि से समारोह में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर आकाश मंगवाना ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अब तक पिछले तीन वर्षो में दो बार जिला टॉपर हमारी संस्था द्वारा दिये गये है। यह परिणाम उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।