अधिवक्ता ने एसपी को शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

38

– मुंशी को फंसाने व पेशेवर प्रतिष्ठा प्रभावित करने के आरोप, अनुसंधान अधिकारी की भूमिका की जांच की मांग
हनुमानगढ़। अधिवक्ता जोधासिंह ने पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ को शिकायत देकर थाना हनुमानगढ़ जंक्शन में दर्ज थ्प्त् संख्या 0462/2026 के संबंध में निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बार संघ हनुमानगढ़ के अध्यक्ष रोहित सिंह खींची की ओर से प्रस्तुत शिकायत के आधार पर दर्ज मामले में अधिवक्ता के मुंशी हेमसिंह को आरोपी बनाया गया है तथा प्रार्थी के अनुसार इस घटनाक्रम का इस्तेमाल उसकी पेशेवर प्रतिष्ठा को प्रभावित करने और भविष्य में उसे झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने के लिए किया जा रहा है।
शिकायत के अनुसार थ्प्त् 4 जुलाई 2026 को थाना हनुमानगढ़ जंक्शन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 336(2) एवं 336(3) के तहत दर्ज हुई। इसमें हेमसिंह के अधिवक्ता जोधासिंह के पास मुंशी के रूप में कार्य करने का उल्लेख किया गया है। अधिवक्ता का कहना है कि उन्हें FIR में प्रत्यक्ष आरोपी नहीं बनाया गया है, लेकिन उनके मुंशी के साथ पेशेवर संबंध का उल्लेख किए जाने से उनकी न्यायालयीन एवं सामाजिक प्रतिष्ठा तथा क्लाइंट के विश्वास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
शिकायत में कथित रूप से 1 जुलाई 2026 को अधिवक्ता मदनलाल पारीक से घटना की जानकारी मिलने तथा इसके बाद हेमसिंह से पूछताछ किए जाने का उल्लेख है। शिकायतकर्ता के अनुसार हेमसिंह द्वारा नोटरी की मोहर चोरी करने, फर्जी हस्ताक्षर करने और पुरानी तारीखें अंकित करने संबंधी कथित स्वीकारोक्ति का दावा किया गया है। जोधासिंह ने इन दावों की परिस्थितियों, स्वतंत्र साक्ष्यों तथा संबंधित दस्तावेजों की वास्तविकता की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।