जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने असंवैधानिक व राज्य सरकार के आदेशों की अवहेलना बताया

123

– जिला कैमिस्ट एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जांच के दौरान ड्रग विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति के बिना मेडिकल स्टोर पर कार्यवाही नियम विरुद्ध
हनुमानगढ़। जिला कैमिस्ट एसोसिएशन हनुमानगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर.CMHO श्री नवनीत शर्मा द्वारा कमेटी का गठन नहीं करके सीधे ही व्यक्तित्व  रूप से जांच की जाती है जो अनुचित है
जिला महासचिव महेंद्र कासनिया ने कहा कि ड्रग विभाग ही मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस अथॉरिटी है , इसलिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हनुमानगढ़ को मेडिकल स्टोर पर नोटिस भेजकर जवाब मांगने का अधिकार नहीं है,
उन्होंने कलाना गांव में हुई कार्रवाई पर ऐतराज जताया
एसोसिएशन के सचिव महेन्द्र कासनिया ने  बताया गया कि बिना डीएल के जिले में दुकाने सैकड़ो की संख्या में धडेले से दवाइयां बेच रहे हैं स्वास्थ्य विभाग उन पर कोई कार्रवाई नहीं करते बल्कि मेडिकल स्टोर वाले एक लाइसेंस लेकर वहां पर एक  फार्मासिस्ट उपस्थित रहता है उस पर कार्रवाई करना, अस्वैधानिक व नियम विरुद्ध है  अधिकांश मेडिकल दुकानें छोटे गाग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रही हैं। इनमें कई दुकानदार आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन पर इस तरह का बोझ डालना न्याय संगत नहीं है   अथवा इसमें आवश्यक शिथिलता प्रदान करने की मांग की गई।
एसोसिएशन सचिव महेन्द्र कासनिया ने कहा कि । प्रशासन केमिस्ट समुदाय के प्रति सकारात्मक सोच रखता है।  उन्होंने जिला कलेक्टर के समक्ष राज्य सरकार के आदेशों की प्रतिलिपि भी सोपी एवं कार्रवाई के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं को भी रखा।
उन्होंने इस संबंध में भी उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।