-मानव उत्थान सेवा समिति ने कोहला भारतमाला इंटरचेंज की खाली भूमि को बनाया हरित क्षेत्र
हनुमानगढ़। श्राद्ध पक्ष के अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति एवं पर्यावरण प्रेमियों की ओर से पूर्वजों की स्मृति में कोहला भारतमाला इंटरचेंज पर स्थित खाली भूमि में 101 पौधों का पौधारोपण किया गया। समिति की ओर से बरगद, पीपल और बेलपत्र के पौधे लगाए गए। आयोजन में पर्यावरण संरक्षण के साथ पूर्वजों की स्मृति को प्रकृति से जोड़ने का संदेश दिया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम में अशोक कुमार गांधी, सुरेन्द्र सिंह गांधी, लोक राज शर्मा, संजीव कुमार बैरवाल, संतोष कुमार तिवाड़ी, राजेन्द्र सिंह सैगर, विपिन कुमार शर्मा, राजाराम बिश्नोई, अक्षय गांधी, भागीरथ गुडेसर, तरुण कुमार शाक्य, करण गुडेसर तथा पवन कुमार राव सहित पर्यावरण प्रेमी और समिति से जुड़े सदस्य मौजूद रहे। सभी ने पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि श्राद्ध पक्ष में पूर्वजों की स्मृति में पौधारोपण करना पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज को सकारात्मक संदेश देने वाला कार्य है। बरगद, पीपल और बेलपत्र जैसे पौधे लंबे समय तक पर्यावरण को लाभ पहुंचाने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी हरियाली का आधार बनेंगे। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ इनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































