बूथ स्तर तक ऊर्जावान युवाओ को जोड़ते हुए किया जाएगा संगठन को मजबूत-अशोक कुलड़िया

0
182
यूथ कांग्रेस की मासिक बैठक आयोजित
हनुमानगढ़।यूथ कांग्रेस की मासिक बैठक का आयोजन बुधवार जंक्शन स्थित सम्राट होटल में जिला अध्यक्ष अशोक कुलड़िया की अध्यक्षता में किया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए अशोक कुलड़िया ने कहा कि यूथ कांग्रेस जिसे कांग्रेस पार्टी का अग्रिम संगठन माना जाता है को जिला स्तर से बूथ स्तर पर मजबूती देने के लिए जल्द ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रति समर्पित व ऊर्जावान युवाओ को संगठन से जोड़ते हुए जिला,विधानसभा,ब्लाक,पंचायत व बूथ स्तर तक कमेटियों का विस्तार किया जाएगा।कुलड़िया ने बताया कि जल्द ही  गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए ऊर्जावान युवाओ को संगठन से जोड़कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।अशोक कुलड़िया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश मे पेट्रोल डीजल व रसोई गैंस की दरों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है जिसके कारण महंगाई दिन दूनी रात चोगुनी रफ्तार से बढ़ रही है जिससे हर वर्ग त्रस्त है।उन्होंने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा के निर्देशानुसार महंगाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस द्वारा  विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है।उन्होंने बताया कि पेट्रोल,डीजल व रसोई गैंस की दरों में लगातार की जा रही बढ़ोतरी के विरोध में आमजन को साथ लेकर जल्द ही सांगरिया व भादरा में प्रदर्शन किया जाएगा ।बैठक मे नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष पवन मेघवाल व जिला महासचिव इशाक चायनान का बैठक में मौजूद संगठन सदस्यो द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।बैठक में जिला उपाध्यक्ष हरमीत सिंह बलजोत,संगरिया विधानसभा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सूच, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीराम बारूपाल ,सरपंच रोहित स्वामी,
तारीफ खान,पार्षद विकास रांगेरा,रमजान खान,हर्ष झिंझा,प्रविंद भीड़ासरा,संजय भादू ,नितिन शर्मा, चंद्रभान कुलड़िया, पवन गोदारा, अनिल तिवाड़ी,संदीप सिवर,नितिन शर्मा आदि मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।