एनएसएस शिविर का चतुर्थ दिवस प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर मिला सशक्त मार्गदर्शन

123

हनुमानगढ़। पुलकित कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन में एनएसएस यूनिट के तत्वावधान में आयोजित विशेष सात दिवसीय शिविर का चतुर्थ दिवस अत्यंत गरिमामय, प्रेरणादायक एवं शैक्षणिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री नवदीप जी गोयल की गरिमामय उपस्थिति रही, जिनके प्रेरक उद्बोधन ने विद्यार्थियों को नई दिशा और दृष्टि प्रदान की। मुख्य अतिथि श्री गोयल ने अपने संबोधन में वर्तमान समय में निरंतर बढ़ती प्रतिस्पर्धा, प्रतियोगी परीक्षाओं के बदलते स्वरूप, आने वाले समय में पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति तथा इन परीक्षाओं से जुड़ी विभिन्न करियर संभावनाओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य स्पष्ट कर निरंतर अभ्यासए सकारात्मक सोच एवं आत्मविश्वास के के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की गरिमा कॉलेज की प्राचार्य डॉ. चंद्रा गुरनानी की प्रेरणादायक उपस्थिति से और अधिक बढ़ गई। उन्होंने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासनए परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के साथ अपने जीवन लक्ष्यों की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। उनके विचारों ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सम्मानित स्टाफ सदस्य महेंद्र जी, कुलदीप जी, प्रियंका, अलका शर्मा एवं राजवंत कौर की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित मंच संचालन सीमा रानी द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी सशक्त व सधी हुई शैली से पूरे कार्यक्रम को आकर्षक बनाए रखा। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि के विचारों को अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक बताया। एनएसएस शिविर का यह चतुर्थ दिवस विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक कदम सिद्ध हुआ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।