सुशासन पखवाड़ा को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

133

– पखवाड़े के तहत रथों के माध्यम से गली-मोहल्लों में पहुंचेगी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी
हनुमानगढ़।
 सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने की। बैठक में सुशासन पखवाड़ा की रूपरेखा, कार्यक्रमों की रणनीति तथा आगामी निकाय व पंचायत चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, पूर्व विधायक गुरदीप शाहपीनी, पूर्व जिलाध्यक्ष काशीराम गोदारा, जिला संयोजक प्रदीप एरी, जिला सहसंयोजक तेजेन्द्र सिंह बराड़ ढोलनगर, रमेश बेनीवाल एवं चरणदास गर्ग ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 13 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुशासन पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत आमजन को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे उनके घर तक पहुंचाई जाएगी।
जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने बताया कि सुशासन पखवाड़ा के तहत जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए पांच प्रचार रथ भेजे गए हैं। ये रथ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गली-गली, मोहल्ला-मोहल्ला जाकर सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनहित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। इसके माध्यम से आमजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जाएगा।
बैठक में कहा गया कि सुशासन पखवाड़ा के संयोजक, सहसंयोजक, विधानसभा संयोजक एवं सहसंयोजक द्वारा विभिन्न सभाओं, चौपालों और जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे योजनाओं की सही जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं और पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य करें। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि इस जनसंपर्क अभियान का सीधा लाभ आगामी निकाय व पंचायत चुनावों में पार्टी को मिलेगा और भाजपा भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेगी।
जिला संयोजक प्रदीप एरी, जिला सहसंयोजक तेजेन्द्र सिंह बराड़ ढोलनगर, रमेश बेनीवाल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता से संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ अभियान को सफल बनाएं तथा सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता के सामने रखें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।