सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय स्वच्छता महाअभियान

124

हनुमानगढ़ में श्रमदान, जागरूकता रैली व चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश**
हनुमानगढ़। राजस्थान सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में रविवार 14 दिसंबर 2025 को जिला स्तर पर स्वच्छता, नागरिक सहभागिता, जन जागरूकता एवं सौन्दर्यकरण आधारित विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन संयुक्त शासन सचिव आयोजना (समन्वय) एवं स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान जयपुर के पत्रांक की अनुपालना में किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक श्रमदान एवं कचरा संग्रहण अभियान चलाया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम रेलवे स्टेशन रोड से भगत सिंह चौक, हनुमानगढ़ जंक्शन तक आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक गणेशराज बंसल, भाजपा नेता अमित सहू, निवर्तमान सभापति सुमित रणवां, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर, पार्षद हिमांशु महर्षि, पार्षद कौर सिंह खोसा, हिन्दुस्तान स्काउट जिलाध्यक्ष विकास गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेदीलाल मीणा, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओ.पी. बिश्नोई तथा नगर परिषद आयुक्त सुरेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों एवं अधिकारियों ने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर रेलवे स्टेशन रोड से भगत सिंह चौक तक श्रमदान किया और आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, कचरा पृथक्करण करने तथा प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की गई। स्वच्छता अभियान के पश्चात जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के दौरान आमजन में कपड़े के थैले वितरित किए गए, जिससे प्लास्टिक मुक्त हनुमानगढ़ का संदेश दिया जा सके।
इस अवसर पर जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके पश्चात नगर परिषद एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से विद्यालयों के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।