– दो दिवसीय प्रतियोगिता में आठ टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले, बीटा ब्लॉकर्स व एलीट हिटर्स का शानदार प्रदर्शन
हनुमानगढ़। राजकीय मेडिकल कॉलेज हनुमानगढ़ द्वारा आयोजित वोलिमैनिया–2025 का भव्य आयोजन रविवार को महाविद्यालय परिसर में उत्साह और खेल भावना के साथ प्रारंभ हुआ। इस दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कॉलेज के चिकित्सकों, विद्यार्थियों और स्टाफ की आठ टीमों ने भाग लिया, जिसमें सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएमए प्रदेशाध्यक्ष डॉ. एमपी शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. अमित भादू, डॉ. सुनील बैनीवाल, डॉ. दीपक पारीक, डॉ. प्रताप सिंह शेखावत, डॉ. सुमन जैन, डॉ. सुनील बेनीवाल, डॉ. अर्जुन राठौड़, डॉ. विशाखा एवं डॉ. अनुश्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कीर्ति शेखावत ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं उनका उत्साहवर्धन कर की गई।
आयोजन समिति के सदस्य डॉ. श्यामसुन्दर तरड़ ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी, जिसमें कुल आठ टीमों के बीच लीग एवं नॉकआउट आधार पर मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोलिमैनिया का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, टीम भावना विकसित करना तथा तनावमुक्त वातावरण प्रदान करना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































