सीहोर: बुदनी के ग्राम बगवाडा में एक सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाला युवक नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़ित बालिका की माँ की शिकायत पर मेडिकल के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित की माँ ने शिकायत दर्ज कराई हैं। आरोपी गाँव का 14 वर्षीय युवक 18 दिसम्बर को सात साल की मासूम को बहला फुसला कर गांव के खेड़ापति मंदिर के पास ले गया। यहाँ पर आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बालिका ने घर आकर आरोपी की हरकत से अपने परिजनों से अवगत कराया परिजन पीड़ित बालिका को लेकर थाने पहुंचे।
पुलिस ने बालिका का मेडिकल के लिए बुदनी अस्पताल भेजा लेकिन यहाँ पर महिला डॉक्टर नहीं होने को लेकर मेडिकल नहीं हो सका। बुदनी में मेडिकल नहीं होने को लेकर पुलिस ने पीड़ित को परिजन के साथ होशंगाबाद अस्पताल भेजा। मेडिकल जाँच के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया हैं।
रिपोर्टर : सिद्धनाथ जादव
- एपेक्स क्लब के स्थापना दिवस पर अस्पताल के बाहर निःशुल्क भंडारा
- भद्रकाली मेले की व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलक्टर ने ली बैठक
- गांव दो केएनजे की समस्याओं को लेकर युवाओं का बड़ा निर्णय
- मुख्यमंत्री के बयान के विरोध में भारतीय किसान यूनियन की बैठक
- Anurag Dobhal ने लाइव आत्महत्या करने की कोशिश के बाद, अब पिता ने लिया बड़ा एक्शन, फैंस हैरान



































