दीवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, देखें फेस्टिवल स्पेशल 283 ट्रेनों की पूरी लिस्ट

वंदेभारत एक्सप्रेस 11, 14 और 16 नवंबर को नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 7:25 बजे चलकर शाम 7 बजे पटना पहुंचेगी। 994 किलोमीटर लंबा यह सफर वंदेभारत करीब 11 घंटे 35 मिनट में पूरा करने की संभावना है।

0
385

त्योहारी सीजन में रेलवे (Festival Special Train) की तरफ से यात्रियों के लिए खास प्रबंधन किए हैं। फेस्टिवल में बढ़ती भीड़ का ध्यान रखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में कुल 283 विशेष ट्रेनें चलाने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, रेलवे ने दिल्ली-पटना, दिल्ली-वैष्णो देवी (कटरा), दानापुर-सहरसा, दानापुर-बेंगलुरु, अंबाला-सहरसा, मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर, पुरी-पटना एवं ओखा-नाहरलागुन, सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी, कोचुवेली-बेंगलुरु, बनारस-मुंबई, हावड़ा-रक्सौल जैसे रेलवे मार्गों पर देशभर के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रखी है।

ये ही नहीं, दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए पहली बार स्पेशल ट्रेन के रूप में वंदेभारत एक्सप्रेस को शामिल किया गया है। नई दिल्ली-पटना के लिए वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 16 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस करीब साढ़े 11 घंटे में नई दिल्ली से पटना का सफर तय करेगी।

ये भी पढ़ें: WhatsApp पर जल्द आने वाला है मैजिकल फीचर, ये होंगे 2 बड़े फायदें

वंदेभारत ट्रेन कब-कब चलेगी?
वंदेभारत एक्सप्रेस 11, 14 और 16 नवंबर को नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 7:25 बजे चलकर शाम 7 बजे पटना पहुंचेगी। 994 किलोमीटर लंबा यह सफर वंदेभारत करीब 11 घंटे 35 मिनट में पूरा करने की संभावना है। वापसी में 12, 15 और 17 नवंबर को पटना से सुबह 7:30 बजे चलेगी और शाम 7 बजे नई दिल्ली पहुंचने की संभावना है। इस दौरान वंदेभारत एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन पर 5 मिनट और अन्य स्टेशनों पर केवल 2 मिनट रुकेगी। वंदेभारत एक्सप्रेस रास्ते में कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। नई दिल्ली से पटना के बीच यह गाड़ी नवंबर में कुल छह बार फेरे लगाएगी।

ये भी पढ़ें: 1 नवंबर से इस देश में भारतीयों मिल रहा है वीजा फ्री ट्रैवलिंग का मौका, जानें क्या है ऑफर

कहां कितनी ट्रेनें और फेरेः

जोन ट्रेनें फेरे 
सेंट्रल रेलवे 14 100
ईस्ट सेंट्रल 42 512
ईस्ट कोस्ट रेलवे 12 308
ईस्टर्न रेलवे 8 42
नार्दर्न रेलवे 34 228
नार्थ ईस्टर्न 4 26
नार्थ ईस्टर्न फ्रंटियर 22 241
नार्थ वेस्टर्न 24 1208
साउथर्न रेलवे 10 58
 साउथ ईस्टर्न 8 64
साउथ सेंट्रल 58 404
साउथ वेस्टर्न 11 27
वेस्टर्न रेलवे 36 1262
कुल 283 4480

 

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।