श्री अरूट जी महाराज जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

113

-टाउन श्री अरोड़वंश सभा ने किया जोरदार स्वागत, साफा पहनाकर किया सम्मान
हनुमानगढ़। 
श्री अरूट जी महाराज की जयंती के अवसर श्री अरोड़वंश धर्मशाला टाउन में सुबह 09 बजे टाउन श्रीअरोड़वंश सभा में श्री अरूट जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। जिसमें श्रीअरोड़वंश सभा अध्यक्ष रामलुभाया तिन्ना, उपाध्यक्ष अजय सुखीजा, सचिव सतीश छाबड़ा, सहसचिव सुभाष जुनेजा, कोषाध्यक्ष कृष्ण मदान, प्रचारमंत्री काका काठपाल, मन्दिर कमेटी अध्यक्ष कश्मीरीलाल छाबड़ा, वृद्धाश्रम अध्यक्ष नरेन्द्र मिड्ढ़ा व उनकी टीम सहित जंक्शन अरोड़वंश सभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बीके चावला, अध्यक्ष खैरातीलाल मदान, राजेन्द्र मुंजाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी शिरकतत की। श्री अरूट जी महाराज की जयंती के अवसर पर जंक्शन से रवाना हुई भव्य शोभायात्रा का टाउन पहुचने पर श्री अरोड़वंश सभा द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकजुटता से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया।  जिसके बाद शोभायात्रा जब टाउन क्षेत्र में पहुंची तो श्रीअरोड़वंश सभा अध्यक्ष रामलुभाया तिन्ना, उपाध्यक्ष अजय सुखीजा, सचिव सतीश छाबड़ा, सहसचिव सुभाष जुनेजा, कोषाध्यक्ष कृष्ण मदान, प्रचारमंत्री काका काठपाल, मन्दिर कमेटी अध्यक्ष कश्मीरीलाल छाबड़ा, वृद्धाश्रम अध्यक्ष नरेन्द्र मिड्ढ़ा व उनकी टीम सहित सभा के पूर्व अध्यक्ष सतीश कटारिया, पूर्व अध्यक्ष अनिल धूड़िया, पूर्व अध्यक्ष प्रेम सेतिया, पूर्व अध्यक्ष इन्द्र चराया, युवा टीम से विकास डोड़ा, राजीव छोड़ा, दीपक धुड़िया, भुपेन्द्र चुघ, नंदीप कथुरिया, विपुल बिलंदी, टिंकू सेतिया की अगुवाई में सभा पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा शोभायात्रा में शामिल अतिथियों व समाज के वरिष्ठजनों को साफा पहनाकर अभिनंदन किया। शहर में जगह जगह स्वागत द्वार, पुष्प वर्षा व ठण्डे मीठे जल, आइस्क्रीम, लस्सी छाछ से स्वागत किया गया। रैली का समापन टाउन श्री अरोड़वंश धर्मशाला में हुआ, जहां हजारों लोगों को लंगर ग्रहण करवाया गया।
टाउन श्री अरोड़वंश सभा के प्रधान रामलुभाया तिन्ना ने बताया कि श्री अरूट जी महाराज समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा, सेवा और संस्कारों को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।