वैज्ञानिकों का दावा, संभल जाओ 2018 में आएंगे भयानक भूकंप

0
655

नई दिल्ली: आप अगर नए साल की तैयारियों की जुटे हैं तो आपको बता दें हाल ही वैज्ञानिकों ने विश्वभर के लोगों के चेतावनी जारी कि है कि संभल जाइए..आने वाला साल आपके लिए भयानक तबाही ला सकता है। जी हां, साल 2018 वैज्ञानिकों के अनुसार, दुनिया के कई हिस्सों में भयानक भूंकप आने की संभावना है। ये ही नहीं उन्होंने बताता कि प्रति दिन पृथ्वी की स्पीड मिली सेकंड कम होती जा रही है। वैज्ञानिकों ने इसका असर भूंकप के तौर पर लोगों को भुगतना पड़ सकता है।

हालांकि वैज्ञानिकों ने ये साफ नहीं किया अगले साल जिस भूंकप कि आने की संभावना जताई जा रही है वह क्षेत्र कौनसा होगा। वैज्ञानिकों का दावा है कि भूकंप से जुड़े खतरों के लिए 5 या 6 साल पहले अडवांस वॉर्निंग दी जा सकती है और दिन की लंबाई इस बारे में अहम भूमिका निभा सकता है।

गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो के रोजर बिल्हम और यूनिवर्सिटी ऑफ मोंटाना की रेबेका बेंडिक ने रिसर्च किया है। जियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ अमेरिका को पूरी डिटेल भेज दी गई है। वैज्ञानिकों ने कहा कि पृथ्वी के घूमने की रफ्तार में कमी के चलते अंडरग्राउंड एनर्जी को बाहर आने मदद मिलेगी।

रेबेका और रोजर ने कहा कि पिछली सदी में 5 बार ऐसा हुआ जब 7 तीव्रता के भूकंप आए। हर बार इन भूकंप का संबंध पृथ्वी के घूमने की रफ्तार से जुड़ा पाया गया। हालांकि, कई बार छोटे दिन होने पर इनमें कमी भी देखी गई। इन साइंटिस्ट्स के मुताबिक, पृथ्वी के किनारों (Earth’s core) में होने वाले छोटे बदलाव भी भूकंप से जुड़े हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)