पक्का सहारना बस स्टैंड पर लगी मीठे पानी की छबील

38
– भीषण गर्मी में राहगीरों और यात्रियों को मिल रही राहत
हनुमानगढ़। भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए पक्का सहारना बस स्टैंड स्थित मिस्त्री मार्किट में मीठे ठंडे पानी की छबील लगाई गई। छबील में राहगीरों, यात्रियों और बाजार आने वाले लोगों को शीतल जल पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र कड़वा ने बताया कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। छबील में दिनभर बड़ी संख्या में लोगों ने पानी पीकर राहत महसूस की। इस दौरान दिलीप कुमार, पवन नायक, रमणी कटारिया, नेकीराम करगवाल, चंदू प्रधान, महेंद्र कुमार, दयाराम मिस्त्री, राजू भाटी, विजय, राहुल, बादल सुथार, चांद मिस्त्री, सोनू मिस्त्री, जस्सा बाजीगर, राहुल बबलू, हनुमान मिस्त्री, विंदर मिस्त्री, विनोद मिस्त्री, प्रकाश, राधेश्याम, पवन मिस्त्री, कमल व अन्य युवाओं ने सेवा कार्य में सहयोग करते हुए लोगों को पानी वितरित किया। लोगों ने इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे मानवता की मिसाल बताया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।