बावरिया वाली ढाणी के ग्रामीणों ने सदर थाना पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

177

– झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
हनुमानगढ़। बावरिया वाली ढाणी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जंक्शन सदर थाना अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में बताया कि गांव में पिछले कई दिनों से संदिग्ध लोग चेन स्नैचिंग, पशु चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे, जिनकी सूचना समय रहते पुलिस को दी गई, लेकिन उचित कार्रवाई न होने के कारण अपराधियों के हौसले और भी बुलंद हो गए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार लगभग 20 दिन पहले भी चैन स्नेचिंग, पशु चोरी इस तरह की घटनाओं को लेकर सदर थाना में परिवाद दिया गया था। ग्रामीणों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी, किन्तु आज तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस बीच कुछ दिन पूर्व 8 दिसम्बर को उन्हीं प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने आए कुछ लोगों को ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पकड़े गए लोगों ने अपना पता गांव नवा का बताया और यह भी स्वीकार किया कि वे अपने साथियों के साथ चोरी जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि पकड़े गए युवकों के पास अवैध हथियार, चाकू और संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई, जिससे स्पष्ट होता है कि वे गंभीर आपराधिक इरादे से ही गांव में प्रवेश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में ग्रामीणों ने रात्रि को ही पुलिस चौकी डबली को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस मौके पर तत्काल नहीं आई और अगले दिन 9 दिसम्बर को सुबह गांव पहुंची।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।