59,999 में लॉन्च हुआ OnePlus Pad 4, पावरफुल परफॉर्मेंस से मचाएगा मार्केट में धूम, जानें फीचर्स

95

OnePlus ने भारत में अपने नए टैबलेट OnePlus Pad 4 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने यह डिवाइस पिछली जनरेशन OnePlus Pad 3 के लॉन्च के महज आठ महीने बाद पेश किया है। इसकी कीमत ₹59,999 रखी गई है और इसकी बिक्री 5 मई से Amazon, Flipkart, वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट, स्टोर ऐप और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी।

कीमत की बात करें तो OnePlus Pad 4 का 8GB + 256GB वैरियंट 54,999 रुपये का है। जबकि 12GB + 512GB स्टोरेज की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है। बैंक ऑफर्स के तहत 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। चलिए टैबलेट की पूरी डिटेल्स जानते हैं…

डिजाइन और डिस्प्ले: पहली नजर में यह टैबलेट प्रीमियम लुक और फील देता है। इसका 5.94mm स्लिम डिजाइन और मेटल यूनिबॉडी इसे आकर्षक बनाते हैं। 672 ग्राम वजन के बावजूद इसका बैलेंस अच्छा है, खासकर लैंडस्केप मोड में इस्तेमाल के दौरान।

इसमें 13.2 इंच का 3.4K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो शार्प विजुअल्स और बेहतर कलर क्वालिटी देता है। 144Hz का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और नेविगेशन को स्मूद बनाता है। इंडोर यूज के लिए ब्राइटनेस पर्याप्त लगती है।

ये भी पढ़ें: फोन पर अचानक बजने लगे तेज अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार कर रही है बड़ी टेस्टिंग, जानें सबकुछ

परफॉर्मेंस और फीचर्स: परफॉर्मेंस के मामले में टैबलेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे तेज और रिस्पॉन्सिव बनाता है। मल्टीटास्किंग और ऐप स्विचिंग बिना लैग के स्मूद तरीके से काम करती है।

यह टैबलेट OxygenOS 16 पर चलता है, जिसमें PC जैसे फीचर्स दिए गए हैं जैसे रीसाइजेबल विंडो, ड्रैग-एंड-ड्रॉप और क्रॉस-डिवाइस सिंकिंग। यह खासतौर पर प्रोडक्टिविटी यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

इसके साथ Stylo Pro स्टायलस का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे नोट्स लेना और स्केचिंग करना आसान हो जाता है। साथ ही AI Writer और AI Summary जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं।

ऑडियो और बैटरी: टैबलेट में 8 स्पीकर का सेटअप दिया गया है, जो अच्छा और इमर्सिव साउंड अनुभव देता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 13,380mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का दावा करती है। साथ ही 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

चैनल को सब्सक्राइब करें..

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।