अगर आप लंबे समय से करीब 15,000 रुपये के बजट में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Realme P4 Lite 5G आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। फिलहाल यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर आकर्षक डिस्काउंट के साथ सिर्फ 14,999 रुपये में उपलब्ध है।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। इसके अलावा इसमें MediaTek प्रोसेसर और बड़ी डिस्प्ले भी दी गई है, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक मजबूत विकल्प बन जाता है।
Realme P4 Lite 5G पर मिल रहा शानदार ऑफर
Realme P4 Lite 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट की मौजूदा डील में इसे 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर अतिरिक्त बचत का मौका भी मिल रहा है।
Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 750 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर 14,249 रुपये रह जाती है।
इतना ही नहीं, फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने स्मार्टफोन के बदले 12,550 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू भी दी जा रही है। हालांकि अंतिम एक्सचेंज कीमत आपके पुराने डिवाइस की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगी।
Realme P4 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Realme P4 Lite 5G को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कम कीमत में लंबी बैटरी लाइफ और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में लंबे समय तक साथ निभा सकती है।
फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। डिवाइस MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ArmorShell प्रोटेक्शन के साथ आता है, जिससे इसकी मजबूती भी बढ़ जाती है।

स्मार्टफोन में 6.8 इंच की HD+ स्क्रीन मिलती है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक है। इससे तेज धूप में भी स्क्रीन पर कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। कैमरा नाइट मोड और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स को भी सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































