मुम्बई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने गुरुवार को मुंबई में शादी का तीसरा रिसेप्शन दिया। जहां फिल्म जगत के सदस्यों के साथ प्रियंका के कुछ पुराने दोस्त भी नजर आएंगे। लेकिन एकबार फिर प्रियंका-निक की इस पार्टी की सारी लाइमलाइट रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लूटकर ले गए।
बीती रात हुई कपल की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें प्रियंका के रिसेप्शन में बाजीराव मस्तानी की टीम का री-यूनियन हुआ। यानी प्रियंका-दीपिका और रणवीर तीनों ने एकसाथ मिलकर अपनी फिल्म के पिंगा और मस्तानी जैसे गानों पर जमकर डांस किया।
वहीं रणवीर ने रामलीला के सॉन्ग ततर ततर पर डांस किया। प्रियंका-निक-रणवीर ने गल्ला गुड़िया पर डांस किया। इस सॉन्ग पर निक ने भी बॉलीवुड स्टेप्स किए। ये ही नहीं निक ने प्रिंयका दीपिका और रणवीर के साथ देसी गर्ल पर भी डांस किया।
रणवीर पार्टी में फुल ऑन मूड में थे। उन्होंने जहां प्रियंका दीपिका के साथ डांस किया वहीं उनकी एक वीडियो अभिनेत्री उर्मिला मातोडकर के साथ भी वायरल हो रहा है। दीपिका रणवीर इससे पहले ईशा-अबानी की शादी में खूब जमकर नाचें थे जिसकी खूब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
गौरतलब है कि रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा जल्द बड़े पर्दे पर आ रही है। इन दिनों रणवीर अपनी फिल्म के प्रमोशन में खूब बिजी है। फिर भी वह पार्टियों के लिए समय निकाल रहे हैं। वहीं दीपिका अपनी अगली फिल्म मेघना गुलजार के साथ साइन कर चुकी हैं जो एसिड अटैक लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित होगी।
- Odisha Gangrape: ओडिशा के गोपालपुर बीच पर छात्रा से 10 अज्ञात युवकों ने किया गैंगरेप, जानें पूरा मामला
- Delhi University: दिल्ली यूनिवर्सिटी देगी इश्क वाली क्लास, जानें DU के नए कॉर्स के बारें में
- लॉन्च हुआ डोनाल्ड ट्रंप का Trump T1 स्मार्टफोन, जानें सभी खूबियां और कीमत
- Iran-Israel: क्या इजरायल-ईरान युद्ध में सामने से होगी अमेरिका की एंट्री? जल्दी तेहरान खाली करने की मिली चेतावनी
- ब्लड डोनेशन कैंप बना गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल
ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं