कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर किया विरोध-प्रदर्शन

0
48

हनुमानगढ़। राजस्थान में आयकर विभाग की ओर से कांग्रेस पार्टी को 1823 करोड़ रुपए टैक्स जमा कराने के दिए गए नोटिस के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र दादरी के नेतृत्व में डीसीसी के बैनर तले जंक्शन के मुख्य बाजार स्थित शहीद भगतसिंह चौक पर किए गए विरोध-प्रदर्शन में जिले भर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को विफल करने के लिए लगातार साजिश रच रही है और सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी के बैंक खातों को केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारे पर पहले ही फ्रीज कर दिया गया है और उनमें से 135 करोड़ रुपए आयकर विभाग ने निकाल लिए हैं। अब आयकर विभाग ने 1823.08 करोड़ रुपए का भुगतान करने का नोटिस दिया है।

कांग्रेस के खिलाफ यह अलोकतांत्रिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई कांग्रेस पार्टी को चुनाव में रोकने के लिए की गई है। राजस्थान राज्य ओबीसी वित्त और विकास आयोग के पूर्व अध्यक्ष व एआईसीसी सदस्य पवन गोदारा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार की ओर से लगातार देश के लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर प्रहार किए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार की ओर से देश के लोकतंत्र को विफल करने की सुनियोजित प्रक्रिया को बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत आम चुनावों से ठीक पहले आयकर विभाग की ओर से पहले कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज किए गए व 135 करोड़ रुपए निकाल लिए गए।

अब आयकर विभाग की ओर से आठ वर्ष के आयकर रिटर्न को आधारहीन तथ्यों के आधार पर पुन: खोल कर लोकतंत्र के सिद्धान्तों पर हमला करते हुए लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी को 1823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने का नोटिस दिया गया है। ताकि कांग्रेस पार्टी देश के आम चुनावों में पूरी ताकत के साथ हिस्सा नहीं ले सके। लेकिन कांग्रेसी कभी नहीं डरते। हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। हम देश की संस्थाओं को भाजपा की तानाशाही से मुक्त कराएंगे। कांग्रेस एससी विभाग प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर चांवरिया ने आरोप लगाया कि आयकर विभाग के जिन नियमों की आड़ में कांग्रेस को परेशान किया जा रहा है, उन्हीं नियमों को लेकर भाजपा को छूट दी जा रही है। कांग्रेस का 14 लाख रुपए का वायलेशन बताकर भाजपा के आयकर विभाग ने कांग्रेस के 135 करोड़ रुपए ले लिए। लेकिन भाजपा को 42 करोड़ रुपए का चंदा देने वालों का न कोई नाम है, न कोई पता है, उस पर कोई कार्रवाई नहीं की।

पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़ ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले समान अवसर की स्थिति को खत्म करने के लिए यह सब किया जा रहा है, लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। अपना चुनाव अभियान जारी रखेंगे। जो लोग डराने की कोशिश कर रहे हैं वो खुद डरे हुए हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधान जयदेव भिड़ासरा, ब्लॉक अध्यक्ष बलवीर सिंह सिद्धू, संदीप सिद्धू, गुरमीत चंदड़ा, पूर्व सेवादल अध्यक्ष मनोज सैनी, पूर्व महामंत्री कृष्ण नेहरा, ईशाक खाँ
जगदीश सिंह राठौड़, कृष्ण जैन, अश्विनी पारीक, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढुकिया, रविन्द्र बेनीवाल, पीसीसी सदस्य प्रेमराज नायक, मोहनलाल इंदलिया, शाहरुख़ रोड़ावाली सुरेन्द्र खटीक, महावीर जांगु एलएडी संखला महेन्द्र चतुर्वेदी, संदीप धालीपाल, इशाक चायनाण, लोकेन्द्र सिंह भाटी, विजय सिंगीकाट विकास रांगेरा, सुभान मोहम्मद, शाहरूख देशराज बागड़ी, ललित सोनी, विजय कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now