राज्य स्तरीय सब-जूनियर बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता 2025 के दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले

281

हनुमानगढ़। 50वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता 2025 के दूसरे दिन बालक व बालिका वर्ग में रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले देखने को मिले। झुन्झुन बनाम नागौर, अलवर बनाम अजमेर व हनुमानगढ़ बनाम जैसलमेर के मध्य कड़े मुकाबले हुए जिनमें क्रमशः झुन्झुंन, अलवर, जैसलमेर की टीमें विजयी रही। बालिका वर्ग में उदयपुर बनाम बीकानेर, हनुमानगढ़ बनाम भीलवाड़ा व अजमेर बनाम जयपुर के मध्य कड़े मुकाबले हुए जिनमें क्रमश उदयपुर, भीलवाड़ा व जयपुर की टीमें विजय रही।
प्रतियोगिता के दौरान सभी मुकाबले बेहद कड़े और दिलचस्प रहे, जिन्होंने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस अवसर पर व्यापार मण्ड़ल शिक्षा समिति पदाधिकारी अध्यक्ष श्री अजय सर्राफ, उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार जैन, सचिव श्री विजय कुमार बसंल, सह-सचिव श्री विकास हिसारिया, कोषाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र गोयल मुण्डेवाल, निदेशक श्री प्यारेलाल गोयल उपस्थित रहे। व्यापार मंडल शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री अजय सर्राफ ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य के नवोदित खिलाड़ियों को अवसर प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे अपनी प्रतिभा को राज्य स्तर पर प्रदर्शित कर सकें। इससे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होने की संभावनाएँ प्रबल हो रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि खेल मैदान में विशेष व्यवस्थाएं और अनुशासित संचालन के चलते खेलों का आयोजन पूर्णतः सफल रहा। खेल प्रेमियों और अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने खिलाड़ियों के उत्साह और मनोबल को और भी बढ़ा दिया। व्यापार मण्ड़ल शिक्षा समिति व जिला बास्केटबॉल संघ के सहयोग से हो रही इस प्रतियोगिता का समापन 29 जून को किया जाएगा, जिसमें विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।