भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, ट्रक यूनियन ने लगाया वाटर कूलर

43
– एफसीआई गोदाम के पास शुरू हुई शीतल जल सेवा, मजदूरों और ट्रक चालकों को मिलेगा लाभ
हनुमानगढ़। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हनुमानगढ़ ट्रक यूनियन द्वारा एफसीआई गोदाम के पास राहगीरों के लिए आरओ वाटर फिल्टर एवं वाटर कूलर की व्यवस्था की गई। इस जनसेवा कार्य का उद्घाटन शुक्रवार को ट्रक यूनियन प्रधान जुगल किशोर राठी, लीलाधर शर्मा, संजीव गोयल तथा एफसीआई प्रबंधक ओम मीणा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों, मजदूरों और वाहन चालकों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। एफसीआई गोदाम क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रक चालकों, मजदूरों और आम लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में यहां वाटर कूलर और आरओ फिल्टर लगने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
ट्रक यूनियन प्रधान जुगल किशोर राठी, लीलाधर शर्मा, संजीव गोयल ने कहा कि सामाजिक सरोकारों के तहत यूनियन समय-समय पर जनहित के कार्य करती रही है। भीषण गर्मी को देखते हुए यह पहल की गई है ताकि कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी जनसेवा के ऐसे कार्य जारी रहेंगे।
एफसीआई प्रबंधक ओम मीणा ने ट्रक यूनियन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे एफसीआई में कार्यरत मजदूरों और ट्रक चालकों को काफी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी ट्रक यूनियन की इस पहल को सराहनीय बताते हुए इसे समाजहित का कार्य बताया।
इस अवसर पर महावीर करवा, योगेश सेठी, बलविंदर सिंह, नवनीत शर्मा, जगजीत सिंह, अनिल धमीजा, गुरमीत सिंह, कुलवंत सिंह, सोहनलाल, राजेंद्र कुमार, पन्नालाल, रज्जाक खान, सतीश सैनी, रविंद्र शर्मा, कमल गोयल, जगतार सिंह, मेघराज शर्मा, कर्म सिंह, हरपाल सिंह, हनी मदान, दयाल चंद, सरदूल सिंह, बलविंदर सिंह सहित यूनियन सदस्य, एफसीआई कर्मचारी, ट्रक चालक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।