बार-बार सुनने को मजबूर कर देगा ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का ये नया गाना, देखिए वीडियो

0
1400

मुम्बई:  अगर आप किसी को मिस कर रहे हैं तो फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनियां का हाल ही में रिलीज हुआ ये नया गाना रोके से ना रूके नैना.. आपके दिल की कसक को पूरी कर देगा। जी हां धर्मा प्रोडक्शन और करण जौहर की निर्देशित फिल्म का ये गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में आपके फेवरेट स्टार आलिया भट्ट और वरूण धवन आपको जरूर इमोशन कर देंगे। इस खूबसूरत गानें को आवाज अरजीत सिंह ने दी तो म्यूजिक अमान मलिक का है। इस गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे है।

बद्रीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च को रिलीज होगी। हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014) के बाद वरुण-आलिया और शशांक फिर धमाल मचाने आ रहे हैं। खबर तो ये भी है कि ये फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हनियां सीक्वल हो सकता है लेकिन स्टारकास्ट ने इस बात से मना कर दिया।

गौरतलब है कि हाल ही में आलिया भट्ट को लखनऊ के एक युवक ने मारने की धमकी दी थी। जिसकी FIR उनके पिता महेश भट्ट ने की। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल इस बारे में भट्ट फैमिली का कहना है कि कलाकार को इन सब चीजों का सामना करना पड़ता है। हमें कानून पर विश्वास है।

इन्हें भी पढ़ें:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now