राजस्थान सरकार की डेढ़ सौ यूनिट प्रति महान निशुल्क बिजली योजना का शुभारंभ हनुमानगढ़ से

356

-राजस्थान के पहले लाभार्थी बनी बानो देवी पत्नी दीनदयाल उपभोक्ता , जंक्शन में लगा 1.1 किलोवाट का सोलर सिस्टम
हनुमानगढ़। 
राजस्थान में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का आगाज़ हनुमानगढ़ जिले से हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महत्वाकांक्षी योजना की राज्य में शुरुआत जंक्शन क्षेत्र से की गई, जहां उपभोक्ता दीनदयाल के मकान पर प्रदेश का पहला सोलर पैनल स्थापित किया गया। यह सोलर सिस्टम 1.1 किलोवाट क्षमता का है, जो योजना के तहत राजस्थान का पहला सफल इंस्टॉलेशन बन गया है।
इस शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू, भाजपा आईटी जिला संयोजक पारस मिड्‍ढा, सोलर भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंधवा, डयूक एनर्जी के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक अरोड़ा, हनुमानगढ़ जिले से नीरज बत्तरा सहित सोलर संगठन भारत हनुमानगढ़ इकाई के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन जंक्शन क्षेत्र में किया गया, जहां विधिवत रूप से सोलर पैनल का शुभारंभ कर योजना को धरातल पर उतारा गया।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की ओर से संचालित 150 यूनिट निःशुल्क बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन को अब “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के रूप में एक नया आयाम मिल रहा है। हनुमानगढ़ से शुरू हुई इस योजना के अंतर्गत अब पूरे राजस्थान में लगभग 27 लाख उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने का लाभ मिलेगा। योजना के तहत ऐसे उपभोक्ता, पहले चरण में जिनका मासिक बिजली उपभोग 150 यूनिट से कम है, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। 1.1 किलोवाट क्षमता वाले इस सोलर सिस्टम की कुल लागत लगभग 60 हजार रुपए है। इसमें केंद्र सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से 33 हजार रुपए और राज्य सरकार द्वारा 17 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। उपभोक्ता को बिना किसी भारी वित्तीय बोझ के अपने घर पर सोलर सिस्टम लगाने का अवसर मिलेगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विज़न है कि हर घर ऊर्जा आत्मनिर्भर बने। राजस्थान जैसे सूर्यप्रचुर राज्य में यह योजना ऊर्जा क्षेत्र में क्रांति लाएगी। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ से योजना की शुरुआत होना जिले के लिए गर्व की बात है, जिससे प्रदेश में हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।