चक 32 एसएसडब्लयू में पक्के खाले के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

196

– काश्तकारों की बरसों पुरानी मांग हुई पूरी, चैयरमैन बुटा सिंह रंधावा ने रखी नींव
हनुमानगढ़। चक 32 एसएसडब्लयू के काश्तकारों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित पक्के खाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ शनिवार को चैयरमैन बुटा सिंह रंधावा की अगुवाई में हुआ। इस अवसर पर समस्त काश्तकारों ने मिलकर खाले के निर्माण की नींव रखी और भूमि पूजन कर कार्य की विधिवत शुरुआत की। चैयरमैन बुटा सिंह रंधावा ने कहा कि वर्षों से यहां के किसान असुविधाजनक कच्चे खालों के कारण जल प्रबंधन की समस्या से जूझ रहे थे। पक्के खाले के निर्माण से न केवल सिंचाई में सहूलियत होगी, बल्कि पानी की बर्बादी भी रुकेगी और खेतों तक समुचित मात्रा में पानी पहुंच पाएगा। यह परियोजना क्षेत्र के किसानों की उपज में वृद्धि और उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि खाले के पक्के निर्माण से जल वितरण व्यवस्था पारदर्शी व सशक्त होगी और इससे सैकड़ों बीघा भूमि को फायदा मिलेगा। यह कार्य न केवल किसानों के लिए लाभकारी होगा बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति देगा। किसानों की इस वर्षों पुरानी मांग को पूरा करना एक बड़ी उपलब्धि है।
शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र श्योराण, रामसिंह, जगतार सिंह, लाभ सिंह, राजपाल सिंह, गुरमेल सिंह, बसंत सिंह, ठेकेदार राजेन्द्र चौधरी, बाबा गुरप्रीत सिंह सहित अनेक काश्तकार उपस्थित रहे। सभी ने चैयरमैन रंधावा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।