रिंग ग्रुप हनुमानगढ़ ने विधायक गुरवीर सिंह बराड़ का किया भव्य स्वागत

308

-किसान हितों के सशक्त पैरोकार, क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठा रहे हैं गुरवीर सिंह बराड़ — प्रशांत सोनी
हनुमानगढ़। रिंग ग्रुप हनुमानगढ़ की ओर से सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ का सोमवार को हनुमानगढ़ आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुष्पहार पहनाकर एवं पारंपरिक स्वागत कर विधायक बराड़ के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में युवाओं की भारी उपस्थिति रही और माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
क्लब सदस्य प्रशांत सोनी ने कहा कि विधायक गुरवीर सिंह बराड़ क्षेत्र की जन समस्याओं, विशेषकर किसानों से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में मजबूती से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बराड़ किसानों की आवाज़ बनकर काम कर रहे हैं तथा सिंचाई, बिजली व कृषि योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि गुरवीर सिंह बराड़ अपने दादाजी स्वर्गीय गुरजंट सिंह बराड़ की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, जिन्होंने हनुमानगढ़ के किसानों की हालत सुधारने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके प्रयासों से बिरानी (बंजर) जमीनों में सिंचाई की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं, जिससे किसानों की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त हुआ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार सोनी ने कहा कि गुरवीर सिंह बराड़ ने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की भावना को साकार करते हैं। इस अवसर पर बलदेव सिंह, नासिर ख़ान, हुसैन जोईया, अशरफ़ जोईया, दर्शित मोदी, सोहेल ख़ान, वाजिद ख़ान, करण शाक्य, राज लोहिया, शक्ति राजपूत, यादविंदर सिंह सेखों, गुरप्रीत सिंह, आदिल ख़ान, युवराज यूवी, चीनू बलाडिया, यश लखोटिया, अशरफ़ ख़ान, विकास, अखिल, रितेश महाजनी सहित अनेक युवा व समाजसेवी उपस्थित रहे। विधायक बराड़ ने उपस्थित सभी का आभार जताते हुए कहा कि जनता का यह प्रेम और समर्थन ही उनकी असली ताकत है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर और आमजन की समस्याओं का समाधान ही उनकी प्राथमिकता है और वे क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।