शिमला–नारकंडा शैक्षणिक भ्रमण से लौटे संस्कार इंटरनेशनल एकेडमी के विद्यार्थी

27

हनुमानगढ़।  संस्कार इंटरनेशनल एकेडमी, हनुमानगढ़ जंक्शन के 56 विद्यार्थियों ने विद्यालय द्वारा आयोजित 04 जून से 08 जून 2026 तक के शिमला–नारकंडा शैक्षणिक भ्रमण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्राकृतिक सौंदर्य, साहसिक गतिविधियों एवं धार्मिक स्थलों का अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त किया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अज्ञातवास में ठहरकर पर्वतीय वातावरण का भरपूर आनंद लिया। साहसिक गतिविधियों के अंतर्गत एडवेंचर रैपलिंग एवं ऑब्स्टेकल कोर्स में भाग लेकर विद्यार्थियों ने साहस, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का परिचय दिया।
विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध हाटू पीक एवं हाटू माता मंदिर के दर्शन किए तथा हिमालय की मनमोहक वादियों का आनंद लिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने करीना पीक सनराइज प्वाइंट पर सूर्योदय के अद्भुत दृश्य का आनंद लिया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भ्रमण के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने मॉल रोड, लक्कड़ बाजार, जाखू मंदिर एवं चर्च का भ्रमण किया तथा वहां खरीदारी कर स्थानीय संस्कृति का अनुभव भी प्राप्त किया।
इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के स्टाफ सदस्य श्री जोगेंद्र सिंह, श्री अंकुश मित्तल, श्री विपिन कुमार, श्री योगेश कुमार, श्रीमती अनीता सियाग एवं श्रीमती पूजा सरीन उपस्थित रहे। साथ ही टूर मैनेजर श्री सतीश बेनीवाल का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिनके मार्गदर्शन से पूरा भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य श्री लाल बहादुर सुब्बा ने

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।