– प्रदेश पदाधिकारियों ने किया दौरा, नर्सिंग निदेशालय गठन व स्थायी नियुक्ति समेत कई मुद्दों पर आंदोलन की रूपरेखा तय
हनुमानगढ़। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन (एकीकृत) के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी बुधवार को हनुमानगढ़ जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान पहली बार जिला मुख्यालय पर संगठन की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर से नर्सिंग कर्मी व पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में नर्सिंग वर्ग से जुड़ी 11 सूत्री मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी आंदोलन की रणनीति पर विचार किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार मीणा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सियाराम चौधरी, प्रदेश संयोजक जितेंद्र कटारा, प्रदेश संरक्षक अभिनीत भारद्वाज, महामंत्री कमलेश गुर्जर एवं प्रदेश मंत्री कविता चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे। सभी अतिथियों का स्वागत संभाग अध्यक्ष रामनिवास गोदारा एवं जिलाध्यक्ष राजेश सारस्वत के नेतृत्व में किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से नर्सिंग निदेशालय की स्थापना, नई भर्ती में बोनस अंकों की व्यवस्था, प्रोबेशन अवधि समाप्त करने, संविदा कर्मचारियों को स्थाई नियुक्ति में शामिल करने तथा सीनियर नर्सिंग ऑफिसर्स को गजेटेड दर्जा देने जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष राजेश सारस्वत ने कहा कि हनुमानगढ़ जिला हमेशा नर्सिंग कर्मियों के अधिकारों और समस्याओं के समाधान में अग्रणी भूमिका निभाता आया है और आगे भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले के सभी नर्सिंग कर्मी संघर्ष की अग्रिम पंक्ति में खड़े होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार मीणा ने कहा कि संगठन प्रदेशभर में नर्सिंग वर्ग की मांगों को लेकर व्यापक स्तर पर आंदोलन चलाएगा। संगठनात्मक दौरे के बाद सामूहिक संघर्ष की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने नर्सिंग वर्ग की एकता को ही सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि नर्सिंग निदेशालय की स्थापना से लेकर गजेटेड दर्जे तक सभी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।
बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश सारस्वत, गुरप्यार सिंह, कुलदीप सिरावता, विजय नेहरा, कालूराम यादव, संदीप स्वामी, अनिल वर्मा, दीपक कल्याण, गुरप्रीत सिंह, किरण, मीनूबाला, संदीप कौर, गुलाब सिंह, मुकेश शर्मा, महेंद्र गोदारा, सुनील, सद्दाम हुसैन, पालाराम, सुरेंद्र शर्मा, मोतीराम, सर्वजीत सिंह सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में नर्सिंग कर्मी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































