सोशल मीडिया पर Bairan Song ने मचाया धमाल, जानिए इस गाने का क्या है असली मतलब?

951

एक समय था जब म्यूजिक इंडस्ट्री में हिंदी और पंजाबी गानों का दबदबा था, लेकिन अब हरियाणवी गाने भी तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हरियाणवी गाना ‘बैरण’ (Bairan Song) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बोल “हो मन्ने सांभ सांभ राखे तेरे झांझरा के जोड़े…” लोगों के दिल को गहराई से छू रहे हैं। रील्स और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर इस गाने का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर हो रहा है। खास बात यह है कि इसके भावुक शब्द और देसी अंदाज इसे बाकी गानों से अलग बनाते हैं।

‘बैरण’ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया पर नंबर 1 ट्रेंड कर रहा है। इस सुपरहिट गाने के पीछे हरियाणा के दो भाई सुमित और अनुज हैं, जो ‘बंजारे’ नाम से परफॉर्म करते हैं।

क्या है गाने का मतलब?
गाने के बोल एक ऐसे शख्स की भावनाओं को बयां करते हैं, जो अपने प्यार की यादों में पूरी तरह खो चुका है।
“सांभ सांभ राखे तेरे झांझरा के जोड़े” जैसी लाइनें इस बात को दर्शाती हैं कि वह अपने साथी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज को संजोकर रखता है। वहीं “तेरे बिन जीना भी के जीना” जैसे शब्द जुदाई के दर्द और अकेलेपन को बयां करते हैं। कुल मिलाकर यह गाना प्यार, यादों और बिछड़ने की तकलीफ को बेहद सरल लेकिन असरदार तरीके से दिखाता है।

क्या है बैरण का मतलब?
सुमित और अनुज के मुताबिक, बैरण शब्द को हिन्दी के बैरी से लिया है। जिसका मतलब दुश्मन से होता है। जिसे इस गाने में बैरण कर दिया। उन्होंने कहा- इस गाने में प्रेमिका को प्यार से दुश्मन बताया गया है। जैसे ओ मेरी दुश्मन….

इस गाने को पॉपुलर  इसके देसी बोल, सच्ची भावनाएं और सरल शब्द इन तीन चीजों ने इस हरियाणवी गाने को इंटरनेट पर खास बना दिया है। यही वजह है कि यह गाना सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि लोगों की फीलिंग्स का हिस्सा बनता जा रहा है।

क्या हैं गाने के लिरिक्स?
हो मन्ने सांभ सांभ राखे तेरे झांझरा के जोड़े मेरी गैल रो रो ये भी छोरी बावले से होरे
मन्ने आए जावे ख्याल तेरे खाए जावे ख्याल तेरे जीने कोनी देती हाय बैरी तन्ने आई मन्ने
गीता में गई कदे छाती के लगाई मन्ने जिद भी गया रे तेरी याद खड़ी पाई मन्ने
सांभ सांभ रखी बहुत छाती के लगाई मन्ने जिद भी गया रे तेरी याद खड़ी पाई मन्ने

हो मारया मारया फिरे देख हाल तू बेचारे का तेरे बिन जीना भी के जीना बंजारे का
खोया रहूं याद तेरी करके नादानियां बटुए में राखु तेरी सांभ के निशानियां
तेरे बिन काल होरे ठीक कोन्या हाल मेरा हाथ जोड़ूं राम दे दे सांसां ते रिहाई मन्ने
गीता में गाई कदे छाती के लगाई मन्ने जिद भी गया रे तेरी याद खड़ी पाई
मन्ने सांभ सांभ रखी बहुत छाती के लगाई मन्ने जिद भी गया रे तेरी याद खड़ी पाई मन्ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Banjaare (@official_banjaare)

हा हा हा हा जे तू थोड़ी घबराजा मेरी याद तन्ने आजा तू दे दिये आवाज रे मैं आ जाऊँगा
तोड़ूं दुनिया की रीत रे के हार रे के जीत मन्ने चाहिए तेरी प्रीत मैं निभा जाऊँगा
देख बावला बना गई मन्ने लिखना सिखा गई हाय नोच नोच खा गई तेरी बैरन जुदाई मन्ने
गीता में गाई कदे छाती के लगाई मन्ने जिद भी गया रे तेरी याद खड़ी पाई मन्ने
आज थी निभाऊ जो सी कसम थी खाई मन्ने जिंदगी सारी आ मेरी तेरे लेखे लाई मन्ने

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।