बंगाल चुनाव में ममता-अभिषेक की जोड़ी, क्या मोदी-शाह मॉडल पर चल रही TMC?

260

पश्चिम बंगाल में 2026 के चुनाव से पहले सियासी माहौल तेजी से गर्म हो रहा है, लेकिन इस बार मुकाबले से ज्यादा चर्चा एक नई रणनीति की हो रही है। तृणमूल कांग्रेस (Bengal Elections) में पहली बार ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) और अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) एक साथ, एक प्लान के तहत चुनावी मैदान में उतरते दिख रहे हैं। अनुभव और युवा नेतृत्व का यह कॉम्बिनेशन न सिर्फ पार्टी के अंदर बल्कि पूरे राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर रहा है। सवाल यही है क्या यह ‘डबल पावर’ रणनीति चुनाव का रुख बदल देगी? चर्चा इस सवाल की भी है क्या मोदी-शाह मॉडल पर चल रही TMC?

इस बार टीएमसी ने चुनाव प्रचार को बेहद स्मार्ट तरीके से डिजाइन किया है। ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी एक ही मंच पर कम और अलग-अलग इलाकों में ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं। जब ममता उत्तर बंगाल में जनता से जुड़ रही होती हैं, तब अभिषेक दक्षिण बंगाल में रैलियों के जरिए माहौल बना रहे होते हैं। इसका मकसद साफ है कम समय में ज्यादा से ज्यादा वोटर्स तक पहुंच बनाना। राजनीतिक तौर पर यह रणनीति इसलिए भी अहम है क्योंकि इससे पार्टी का पूरा राज्य पर एक साथ फोकस बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: West Bengal Election: जानिए क्यों पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की सियासी जमीन लगातार खिसकती जा रही

बंगाल की जनता को मिला इमोशन और डेवलपमेंट डोज
ममता बनर्जी का अंदाज पहले जैसा ही है- सीधा जनता से जुड़ाव, भावनात्मक अपील और लोकल कल्चर के साथ कनेक्शन। वे खुद को ‘बंगाल की बेटी’ के तौर पर पेश करते हुए लोगों के बीच भरोसा बनाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं अभिषेक बनर्जी का कैंपेन ज्यादा प्लान्ड और डेटा आधारित है। वे अपनी रैलियों में योजनाओं, आंकड़ों और भविष्य के वादों को सामने रखकर खासकर युवाओं को टारगेट कर रहे हैं। यानी एक तरफ इमोशन, दूसरी तरफ डेवलपमेंट दोनों मिलकर वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रहे हैं।

किन वोटर्स पर नजर? यहां खेल होगा तय
इस चुनाव में टीएमसी का फोकस भी साफ नजर आ रहा है। ममता बनर्जी ग्रामीण वोटर्स, महिलाओं और पारंपरिक वोट बैंक को मजबूत करने में जुटी हैं। वहीं अभिषेक बनर्जी नए वोटर्स, युवाओं और खास समुदायों के बीच अपनी पकड़ बढ़ा रहे हैं। इस तरह पार्टी पुराने और नए दोनों वोट बैंक को एक साथ साधने की कोशिश कर रही है, जो चुनावी नतीजों में बड़ा फर्क ला सकती है।

ममता-अभिषेक बनर्जी की बीजेपी से सीधी टक्कर
बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच टकराव कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार मुकाबला और ज्यादा आक्रामक हो गया है। बीजेपी जहां चुनावी प्रक्रिया और कानून-व्यवस्था के मुद्दे उठा रही है, वहीं टीएमसी इसका जवाब ‘यूनाइटेड लीडरशिप’ से दे रही है। ममता और अभिषेक की जोड़ी इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है, जिससे पार्टी अंदर से मजबूत दिखे और बाहर से आक्रामक।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

क्या ममता बनर्जी को ये रणनीति जीत दिलाएगी?
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का यह तालमेल टीएमसी के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। हालांकि असली परीक्षा तब होगी जब यह रणनीति वोट में बदलती है या नहीं। बंगाल की सियासत में यह पहली बार है जब अनुभव और युवा नेतृत्व इतनी मजबूती से साथ नजर आ रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता इस ‘डबल पावर’ को कितना समर्थन देती है।

कौन है Abhishek Banerjee?
अभिषेक बनर्जी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक प्रमुख नेता हैं और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं। वे पार्टी के नेतृत्व में एक अहम भूमिका निभाते हैं। वह सक्रिय रूप से चुनावी अभियानों का नेतृत्व करते हैं, ममता सरकार का बचाव करते हैं और खासकर 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बड़े राजनीतिक ऐलान करते नजर आ रहे हैं।

चैनल को सब्सक्राइब करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।