हनुमानगढ़। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से जिला हनुमानगढ़ के नोहर ब्लॉक में आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया प् कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए राजस्थान क्षेत्रीय कार्यालय नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक बैज्जू एन. कुरप ने कहा कि ग्रामीण समृद्धि के उद्देश्य को आत्मसात करते हुए नाबार्ड द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की क्षमता निर्माण को विकसित कर उन्हें आत्म निर्भरता की दिशा में उन्मुख किया जा रहा है। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के भीतर छिपे कौशल को विकसित कर आत्मविश्वास का संचार करना है ताकि वे परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएं ।
नाबार्ड के प्रायोजन से एक्सपर्ट संस्था के सहयोग से गाँव नगरासरी में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए उप महाप्रबंधक कैलाश पाहवा ने समस्त प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं प्रशिक्षण न होने के कारण आर्थिक रूप से पिछड़ जाती है। ऐसे में नाबार्ड की ओर से दिए जा रहे प्रशिक्षणों की बदौलत महिलाएं स्वयं को स्वावलंबी बनाकर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नाबार्ड, हनुमानगढ़ के जिला विकास प्रबंधक दयानन्द काकोडिया बताया कि जिला हनुमानगढ़ में अधिक से अधिक एसएचजी महिलाओं को आत्म निर्भरता से जोड़ने हेतु रोजगारन्मुखी कौशल प्रशिक्षण प्रदान करते हुए आजीविका से जोड़ा जा रहा है तथा इसी कड़ी में नोहर ब्लॉक में कुल 90 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओंको कशीदा डिजाइनिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक राजकुमार तथा क्षेत्रीय प्रबंधक आरएमजीबी अजय कस्वां ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा अपनी ओर से हरसम्भव मदद करने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम में एक्सपर्ट निदेशक, राजीविका अधिकारी, बैंक प्रबंधक व सरपंच ने समस्त प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपनी ओर से हरसम्भव मदद करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर राजीविका, एक्सपर्ट परियोजना अधिकारी, मास्टर ट्रेनर, केन्द्र समन्वयक सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान समस्त प्रशिक्षणार्थियों को निरूशुल्क प्रशिक्षण सामग्री का वितरण भी किया गया ।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































